बीओआई ने एनसीएलटी में की फ्यूचर रिटेल को दिवालिया घोषित करने की अपील
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने गुरुवार को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में एक याचिका दायर कर कर्ज़ में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की अपील की। गौरतलब है कि फ्यूचर रिटेल ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि वह अपने ऋणदाताओं को ₹5,322.32 करोड़ का कर्ज़ समय से नहीं चुका सकी।
read more at Moneycontrol हिन्दी


