बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान कोलकाता में पुलिस वाहन में लगाई आग, पुलिसकर्मी को पीटा
कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी की ‘नबान्न चलो यात्रा' के दौरान हुई हिंसा के कुछ वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस के वाहन को तोड़ते और उसमें आग लगाते दिखे। वहीं, एक अन्य वीडियो में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता एक पुलिसकर्मी को डंडों से पीटते दिखे। कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
read more at क्विंट हिंदी


