Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी किसी चुनाव से नहीं डरती: निकाय चुनाव की तारीख टलने पर केजरीवाल के बयान पर लेखी

short by नदीम अनवर / on Thursday, 10 March, 2022
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख टलने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'बीजेपी डर गई' वाले बयान पर बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी चुनाव से नहीं डरती। बकौल लेखी, "हमारी...पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाया...निश्चित तौर पर हम डरने वाले नहीं। डरने की ज़रूरत उन्हें है जो गलत काम करते हैं।"