बीजेपी को 400 लोकसभा सीटें जीतनी हैं तो उसे पाकिस्तान में जीतनी होंगी: तेलंगाना के सीएम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है, "लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 214 से 240 के बीच सीटें मिलेंगी।" उन्होंने कहा, "वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी में परसेप्शन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। बीजेपी को 400 लोकसभा सीटें जीतनी हैं तो उसे पाकिस्तान में जीतनी होंगी, हिंदुस्तान में ऐसा नहीं होगा।"
read more at इंडिया टीवी


