Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी को एमपी में 50 सीट मिलने पर मुंह काला करने का वादा निभाने जा रहे नेता को दिग्विजय ने रोका

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 7 December, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 50 से अधिक सीटें मिलने पर अपना मुंह काला करने का वादा करने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया गुरुवार को अपना मुंह काला करने राजभवन पहुंचे। हालांकि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें मुंह काला करने से रोक लिया और उनके माथे और गाल पर काला टीका लगा दिया।