Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी को हराना मिशन है: गोवा के पूर्व सीएम लुईज़िन्हो फालेयरो टीएमसी में हुए शामिल

short by shashank mishra / on Wednesday, 29 September 2021
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईज़िन्हो फालेयरो बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और कहा, "टीएमसी में शामिल होने का मेरा मुख्य मकसद बीजेपी और इसकी बांटने वाली नीतियों को हराना है।" फालेयरो ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी और विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।