बीजेपी ने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए शंकर चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया
बीजेपी ने गुजरात में 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष के लिए थराद सीट से नवनिर्वाचित विधायक शंकर चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए शेहरा सीट से नवनिर्वाचित विधायक जेठाभाई भारवाड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नवनिर्वाचित विधायकों को 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल द्वारा विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी और 20 दिसंबर को विधानसभा की पहली बैठक होगी।
read more at भाषा


