बीजेपी ने पंजाब व ओडिशा में होने वाले उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान
बीजेपी ने बुधवार को पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट व ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। जालंधर सीट से बीजेपी ने हाल ही में शिरोमणी अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए इंदर इकबाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, झारसुगुड़ा से बीजेपी ने टांकाधर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
read more at भाषा


