बीजेपी ने बात की होती तो हम मुर्मू का समर्थन कर सकते थे: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुक्रवार को कहा कि अगर बीजेपी ने उनसे बात की होती तो उनकी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती थी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो। बकौल ममता, अब उन्हें पूरे विपक्ष के फैसले के साथ ही चलना होगा।
read more at ABP न्यूज़


