बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में 2 और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की है। इसमें राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव को और दौसा सीट से कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है, प्रदेश में 2 चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
read more at जनसत्ता


