Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी ने सोनोवाल को असम से व मुरुगन को एमपी से राज्यसभा उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

short by shashank mishra / on Saturday, 18 September 2021
बीजेपी ने राज्यसभा के उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को असम से जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन को मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट थावरचंद गहलोत के राज्यपाल नियुक्त होने से रिक्त हुई थी। वहीं, असम में बीपीएफ के बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की सीट खाली हुई थी।