Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी नेता पर हमला करने के आरोप में शिवसेना के 8 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 6 February 2022
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में शिवसेना के 8 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिवसेना के पुणे अध्यक्ष संजय मोरे का नाम भी एफआईआर में शामिल है। गौरतलब है, सोमैया ने शनिवार को ट्वीट कर बताया था कि पुणे महानगरपालिका के परिसर में शिवसेना के गुंडों ने उन पर हमला किया।
read more at ANI