Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी प्रत्याशी के हारने पर छत्तीसगढ़ में शख्स ने मुंडवाया आधा सिर व आधी मूंछ

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 6 December, 2023
खल्लारी विधानसभा सीट (छत्तीसगढ़) पर बीजेपी प्रत्याशी की हार होने पर आधी मूंछ व आधा सिर मुंडवाने की शर्त लगाने वाले एक शख्स ने अपना वादा पूरा किया है। आधी मूंछ व आधा सिर मुंडवाए डेरहा राम यादव नामक शख्स का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी अल्का चंद्राकर 37,119 वोटों के अंतर से हारी हैं।