Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी बेरोज़गारी जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए लोगों को मुसलमानों के पीछे लगा रही: महबूबा

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 10 May, 2022
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी सरकार बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए उन्हें मुसलमानों के पीछे लगा रही है। उन्होंने आगे कहा, "अगर इनमें दम है तो...ताजमहल और लाल किले जैसी इमारतों को मंदिर बना के दिखा दें...फिर देखते हैं कि...कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे।"