Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य ने केरल में की आत्महत्या, स्थानीय पार्टी नेता पर लगाया आरोप

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 11 July, 2022
बीजेपी महिला मोर्चा की एक स्थानीय नेता रविवार को पलक्कड़ (केरल) ज़िले के मट्टुमंथा में अपने घर पर मृत पाई गईं। मृतक की पहचान 27-वर्षीय सरन्या के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में एक स्थानीय बीजेपी नेता को अपने मौत का ज़िम्मेदार बताया है। सरन्या बीजेपी महिला मोर्चा की पलक्कड़ मंडल की कोषाध्यक्ष थीं।