Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के पूर्व सीएम के पोते व कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 26 March, 2024
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते व लुधियाना सीट से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुए। बिट्टू ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम पंजाब के लोगों को बीजेपी और पीएम मोदी से जोड़ेंगे।"