बीजेपी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप
पश्चिम चंपारण (बिहार) लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने का एलान करने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने बीजेपी की सदस्यता ली। गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।
read more at News18 हिंदी


