बीजेपी व पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए किया गठबंधन का ऐलान
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को ऐलान किया कि बीजेपी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के साथ मिलकर पंजाब में विधानसभा का चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा, "7 दौर की बातचीत के बाद...आज मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं।" बकौल शेखावत, "सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर बाद में चर्चा होगी।"
read more at ABP न्यूज़


