Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 3 July 2022
महाराष्ट्र में बीजेपी व शिवसेना के बागी गुट की सरकार बनने के बाद बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर रविवार को विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए। नार्वेकर के समर्थन में कुल 164 वोट पड़े और महाविकास आघाडी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले। गौरतलब है, राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 4 जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे।