Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी विरोधी मोर्चे के लिए उद्धव ठाकरे से मिले केसीआर, कहा- जल्द मिलेंगे अच्छे नतीज़े

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 20 February 2022
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को मुंबई में अन्य टीआरएस नेताओं के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और बीजेपी विरोधी तीसरे राष्ट्रीय राजनीतिक मोर्चे के गठन पर चर्चा की। बैठक में शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत और अभिनेता-राजनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए। राव ने कहा, "जल्द ही बैठक के अच्छे नतीज़े मिलेंगे।"
read more at Hindustan Times