बीजेपी संसदीय दल की बैठक कल, पीएम मोदी समेत पार्टी के सभी सांसद होंगे शामिल
बीजेपी संसदीय दल की बैठक 7 दिसंबर (गुरुवार) को संसद भवन परिसर के बालयोगी सभागार में होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के सभी सांसद शामिल होंगे। वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले बीजेपी सांसदों ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
read more at भाषा


