बीजेपी समर्थित सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
बीजेपी समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। बकौल रिपोर्ट, नितिन अग्रवाल को 304, जबकि विपक्षी उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले। गौरतलब है, लगभग 14 साल बाद उत्तर प्रदेश में डिप्टी स्पीकर के लिए चुनाव हुए हैं। इससे पहले 2007 में राजेश अग्रवाल डिप्टी स्पीकर बने थे।
read more at ABP न्यूज़


