बीजेपी सांसद ने पीएम को पत्र लिखकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत रत्न देने की अपील की
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि यह अकाट्य सत्य है कि अगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति नहीं दी होती तो आज कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता।
read more at लेटेस्टली


