Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी सांसद सनी देओल समेत आठ सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नहीं डाला वोट: रिपोर्ट्स

short by अनिल कुमार / on Monday, 18 July, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी सांसद सनी देओल समेत अलग-अलग दलों के आठ सांसदों ने सोमवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया। मतदान नहीं करने वाले सांसदों में सनी देओल के अलावा हेमंत गोडसे (शिवसेना), गजानन कीर्तिकर, (शिवसेना), अतुल सिंह (बीएसपी), इम्तियाज़ जलील (एआईएमआईएम), मोहम्मद सादिक (कांग्रेस), हाजी फज़लूर्रहमान (बीएसपी) और संजय शामराव धोत्रे (बीजेपी) शामिल हैं।