बीजेपी सांसद हंसराज ने नकवी को दी बंगाल का राज्यपाल बनने की बधाई, फिर डिलीट किया ट्वीट
बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने सोमवार को एक ट्वीट किया, "केंद्र सरकार द्वारा...मुख्तार अब्बास नकवी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) जी को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने पर...बधाई।" हालांकि, कुछ देर बाद हंसराज ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। गौरतलब है, हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने पर नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
read more at ABP न्यूज़


