Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीते वित्त वर्ष में कोकेन की ज़ब्ती 35 गुना व हेरोइन की ज़ब्ती 16 गुना बढ़ी: डीआरआई

short by शिव / on Tuesday, 6 December 2022
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बीते वित्त वर्ष (2021-22) में कोकेन की ज़ब्ती 2020-21 की 8.7 किलोग्राम के मुकाबले करीब 35 गुना बढ़कर 310.21 किलोग्राम हो गई है। बकौल रिपोर्ट, 2021-22 के दौरान 3,410.71 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त हुई जो 2020-21 में ज़ब्त 202 किलोग्राम की तुलना में करीब 16 गुना अधिक है।
read more at भाषा