बीपीएससी ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नवंबर 2022 में हुई असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। बीपीएससी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 363 उम्मीदवार सफल हुए हैं। आयोग ने बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिए हैं।
read more at BPSC


