बीमार मां की देखभाल करने से परेशान शख्स ने छत्तीसगढ़ में की उनकी हत्या, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपनी 76-वर्षीय बीमार मां की हत्या के आरोप में जयेश जाधव (35) नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अचानक मौत के बाद महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें कारण गला घोंटना बताया गया। पुलिस के अनुसार, जयेश ने पूछताछ में बताया कि वह मां की देखभाल करने से परेशान था इसलिए उसने यह जुर्म किया।
read more at News18 हिंदी


