बीयर कंपनी बीरा91 ने नए फंडिंग राउंड में किरिन होल्डिंग्स की अगुआई में जुटाए $70 मिलियन
प्रीमियम बीयर कंपनी बीरा91 ने बताया है कि उसने जापान की बीयर कंपनी किरिन होल्डिंग्स की अगुआई में नए फंडिंग राउंड में $70 मिलियन (₹570 करोड़ से अधिक) जुटाए हैं। इस फंडिंग के बाद कंपनी में किरिन होल्डिंग्स की हिस्सेदारी 10% से बढ़कर 20% हो गई है। गौरतलब है, बीरा91 ने अब तक $200 मिलियन से अधिक फंड जुटाया है।
read more at LatestLY


