Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीसीसीआई की नेटवर्थ में पिछले कुछ वर्षों में किस तरह आया है बदलाव?

short by चंद्रमणि झा / on Thursday, 14 December, 2023
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की नेटवर्थ ₹18,700 करोड़ से अधिक है। 2002-03 में बीसीसीआई की नेटवर्थ ₹115 करोड़ जबकि 2004-05 में ₹199 करोड़ थी। 2007-08 में बीसीसीआई की नेटवर्थ बढ़कर ₹1,000 करोड़ हुई थी जबकि 2017-2018 में यह ₹11,892 करोड़ हो गई थी। गौरतलब है, दूसरे सबसे अमीर बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान नेटवर्थ ₹660 करोड़ है।
read more at Instagram