बुमराह और यानसन के बीच कहासुनी होने के बाद अंपायर ने किया बीच-बचाव, वीडियो सामने आया
दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच जोहानसबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी के 54वें ओवर के दौरान जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीकी पेसर मार्को यानसन में कहासुनी हो गई। सामने आए वीडियो में अंपायर बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। भारत की दूसरी पारी 266-रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 240-रन का लक्ष्य मिला है।
read more at CricTracker


