बुरी ताकतों के प्रेरित हमलों से न्यायपालिका को बचाना मीडिया का कर्तव्य: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र में एक प्रमुख किरदार होने के नाते मीडिया का कर्तव्य है कि वह न्यायपालिका को बुरी ताकतों द्वारा प्रेरित हमलों से बचाए। उन्होंने कहा, "न्यायपालिका एक मज़बूत स्तंभ है...तमाम बाधाओं के बावजूद यह...संवैधानिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है...मीडिया को न्यायपालिका पर विश्वास रखना चाहिए।"


