बुरे दौर के बाद कोहली को शतक जड़ते देख लगभग रो दी थी: समांथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से बातचीत में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना 'इन्सपिरेशन' बताया है। उन्होंने कहा, "(करीब 3 साल के) बुरे दौर के बाद कोहली को शतक जड़ते देख मैं लगभग रो दी थी।" समांथा ने आगे कहा कि विराट ने अपने खराब दौर में हार नहीं मानी और उनसे उन्हें बहुत प्रेरणा मिली।
read more at ABP न्यूज़


