बुलबुले के अंदर पज़ल सॉल्व कर मुंबई के शख्स ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो हुआ जारी
मुंबई के चिन्मय प्रभु नामक एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने बुलबुले के अंदर पज़ल सॉल्व कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। चिन्मय ने केवल 32.69 सेकेंड में पज़ल सॉल्व कर यह रिकॉर्ड बनाया। वहीं, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में चिन्मय एक बड़ा सा बुलबुला बनाकर उसके अंदर पज़ल सॉल्व करते दिख रहे हैं।
read more at Hindustan Times


