बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़े ड्राइवरों ने चुराया 400 लीटर डीज़ल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़े 7 ड्राइवरों को 400 लीटर डीज़ल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल एफआईआर, आरोपी डीज़ल खत्म होने की आम अवधि से पहले ही ईंधन खत्म होने की शिकायत कर रहे थे जिसके बाद उन्हें चोरी के शक में निगरानी में रखा गया था। उनके पास से ₹36,000 का डीज़ल मिला है।


