बुल्गेरियाई महिला से रेप के आरोप में कैडिला के एमडी राजीव मोदी पर केस दर्ज
बुल्गेरिया की एक महिला द्वारा रेप और धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद गुजरात में कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और एमडी राजीव मोदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मोदी की पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली महिला के अनुसार, कई बार उसका यौन उत्पीड़न हुआ था। बकौल महिला, उसे अप्रैल-2023 में बर्खास्त किया गया था।


