बुल्ली बाई ऐप के 'क्रिएटर' ने पुलिस से कहा- उसे कोई पछतावा नहीं, उसने सही काम किया: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुल्ली बाई ऐप के 'क्रिएटर व मुख्य साज़िशकर्ता' और बीटेक के छात्र नीरज बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ के दौरान कहा कि उसे अपने कामों के लिए कोई पछतावा नहीं है। रिपोर्ट्स हैं कि नीरज ने पुलिस को कहा कि उसने जो किया वह 'सही' था। बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को असम से गिरफ्तार किया था।
read more at NewsBytes


