बुल्ली बाई केस के आरोपी नीरज ने 2 बार की खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: पुलिस
दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) ने बताया है कि बुल्ली बाई केस के आरोपी नीरज बिश्नोई ने दो बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और वह खुदकुशी की धमकी दे रहा है। बकौल पुलिस, बिश्नोई ऑनलाइन चैट के ज़रिए अन्य आरोपियों (मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार) के संपर्क में था और उनसे कभी नहीं मिला।
read more at Twitter


