Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बृहस्पति व उसके 3 बर्फीले चांद का अध्ययन करने के लिए रवाना हुआ यूरोपियन स्पेसक्राफ्ट

short by रौनक राज / on Friday, 14 April, 2023
बृहस्पति व उसके तीन बर्फीले चांद (गैनिमीड, कैलिस्टो और यूरोपा) का अध्ययन करने के लिए यूरोपियन स्पेसक्राफ्ट रवाना हो गया है। इसे फ्रेंच गियाना (दक्षिण अमेरिका) से लॉन्च किया गया और बृहस्पति तक पहुंचने में इसे आठ साल लगेंगे। माना जाता है कि बर्फ से ढके इन चंद्रमाओं की सतह के नीचे महासागर हैं जहां समुद्री जीवन हो सकता है।
read more at AP