बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बैग से ज़ब्त किए गए 72 दुर्लभ सांप व 6 मृत बंदर
बेंगलुरु (कर्नाटक) एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए विमान के एक लगेज में 72 दुर्लभ सांप और 6 मृत कैपुचिन बंदर ज़ब्त किए गए हैं। सांपों में 17 किंग कोबरा भी शामिल थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि जीवित जानवरों को उनके मूल देश भेज दिया गया है जबकि मृत जानवरों को सुरक्षित तरीके से दफना दिया गया।
read more at News18 हिंदी


