बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में मुख्य साज़िशकर्ता गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रामेश्वरम कैफे (बेंगलुरु) में हुए ब्लास्ट मामले को लेकर 3 राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी करने के बाद एक मुख्य साज़िशकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए मुज़म्मिल शरीफ ने मामले के 2 अन्य आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता दी थी। मामले में 2 अन्य आरोपियों की पहचान की गई है।
read more at हिन्दुस्तान


