Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु जाते समय ट्रेन में ब्रिटेन की महिला का किया गया यौन उत्पीड़न, जांच हुई शुरू

short by अनघा तेलंग / on Monday, 15 January, 2024
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, 30-वर्षीय ब्रिटिश महिला द्वारा ट्रेन में उसके साथ यौन उत्पीड़न होने की शिकायत करने के बाद रेलवे पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। बकौल महिला, वह होसपेट से बेंगलुरू जा रही थी और ट्रेन में उसकी तबीयत खराब होने पर रेलवे कर्मचारी की तरह दिखने वाले शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया।