Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु में व्यस्त सड़क पर एसयूवी के स्टीयरिंग व्हील को थामे दिखा बच्चा, ज़ब्त की गई कार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 10 January, 2024
एक पत्रकार ने बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क का वीडियो शेयर किया है जिसमें एक व्यक्ति की गोद में बैठा बच्चा एसयूवी के स्टीयरिंग व्हील को थामे दिख रहा है। पत्रकार ने लिखा, "एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास यातायात के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन दिखा।" ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कार को ज़ब्त कर जुर्माना लगाया गया है।