बेंगलुरु में स्विमिंग पूल में पेयजल के इस्तेमाल पर लगी रोक, उल्लंघन पर लगेगा ₹5,000 जुर्माना
बेंगलुरु में जल संकट के बीच कर्नाटक सरकार ने स्विमिंग पूल में पेयजल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। सरकार इसका उल्लंघन करने वालों पर ₹5,000 जुर्माना लगाएगी और बार-बार उल्लंघन पाए जाने पर रोज़ाना ₹500 का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे पहले कारों को धोने, गार्डनिंग व निर्माण कार्य में पेयजल के इस्तेमाल पर रोक लगी थी।
read more at इंडिया टीवी


