बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे के जलमग्न होने वाले वीडियो पर एनएचएआई ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद बारिश से बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे के जलमग्न होने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एनएचएआई ने कहा, "हमने पानी की निकासी के लिए जगह छोड़ी थी लेकिन ग्रामीणों ने कीचड़ से उसे ब्लॉक कर दिया…उसे साफ कर रहे हैं और सड़क हमेशा की तरह खुली रहेगी।"


