बेकरी में गैस सिलिंडर में विस्फोट से हैदराबाद में 15 मज़दूर घायल, यूपी के हैं अधिकतर मज़दूर
हैदराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने बताया कि गुरुवार को कराची बेकरी में गैस सिलिंडर में विस्फोट होने पर 15 मज़दूर घायल हो गए जिनमें कम-से-कम 2 मज़दूरों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, ज़्यादातर मज़दूर उत्तर प्रदेश के हैं और आग पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
read more at भाषा


