बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर की फायरिंग, 1 की मौत व 9 घायल
पुलिस ने बताया है कि बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा अलग-अलग जगहों पर फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। ज़िले के एसपी योगेंद्र कुमार ने 'एएनआई' को बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
read more at हिन्दुस्तान


