बेटी का कई बार रेप करने वाले शख्स को चंडीगढ़ के कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा
2019 में पत्नी की गैरहाज़िरी में अपनी बेटी का कई बार रेप करने वाले शख्स को चंडीगढ़ के एक कोर्ट ने मंगलवार को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने 'सर्वतीर्थमयी माता, सर्वदेवमयः पिता' श्लोक का ज़िक्र करते हुए कहा, "दोषी ने अपने दुखद व जघन्य अपराध से वेदों में बताए गए मूल्यों पर आघात किया है।"


