बेटी के यूएस शिफ्ट होने के बाद फिल्में साइन नहीं कीं, लगा उसे मेरी ज़रूरत न पड़ जाए: शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि बेटी सुहाना खान के अमेरिका शिफ्ट होने के बाद उन्होंने फिल्में साइन नहीं की थीं। उन्होंने कहा, "लगा अगर सुहाना अकेला महसूस करेंगी तो मैं चला जाऊंगा।" ऐक्टर ने आगे कहा, "एक दिन कॉल पर मैंने उनसे पूछा, 'क्या मैं काम शुरू करूं?' तो उन्होंने कहा, 'आप काम क्यों नहीं कर रहे हैं'?"


