बेटी द्वारा पिता को ट्रैफिक नियम समझाने के सूरत पुलिस के वीडियो की हो रही तारीफ
बेटी द्वारा पिता को ट्रैफिक नियम समझाने के सूरत ट्रैफिक पुलिस के वीडियो की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। वीडियो में पहले पिता अपनी बेटी को नियमों का पालन करने के बारे में समझा रहे हैं जिसके बाद बेटी अपने पिता से कहती है, "ये आप गलत साइड में गाड़ी चला रहे हैं, वो आपकी गलती नहीं है?"


